फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महमूदपुर माफी की चेयरमैन के देवर समेत चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी की चेयरमैन के देवर एवं प्रतिनिधि मंगल सैनी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जेई शोभित गुप्ता के साथ मारपीट की और सरकारी कार्य में बाधा डाली है। जेई को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
मझोला के लाइन पार निवासी शोभित गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नगर पंचायत महमूदपुर माफी में जेई के पद पर कार्यरत हैं। नगर पंचायत में डूडा के अधीन प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

23 दिसंबर की शाम करीब छह बजे चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सैनी और उनके सगे भाई दयाराम सैनी उस पर हनीफ निवासी मोहल्ला नगलिया मशकूला के पक्के मकानों का जियो टैक कराने का दबाव बना रहे थे। जेई का आरोप है कि उन्होंने जियो टैक करने से मना किया तो चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सैनी, दयाराम सैनी, जोगेश व हनीफ ने उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चारों ने लात-घूसे, डंडे से बेल्ट से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने ईंटें भी मारीं। इसके बाद सभी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट से जेई ने खुद के चोटें आना बताई है। पुलिस ने जेई का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन प्रतिनिधि मंगल सैनी का इस संबंध में कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है, जेई की पीएम आवास के लाभार्थियों से कहासुनी हुई होगी। मामले में उसे व उसके भाई का नाम बिना किसी कारण के घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें