मुरादाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि यूपी बोर्ड 2024 की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का आवंटन कर जनपद के परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षा केंद्रों के संबंध में किसी प्रधानाचार्य और प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वह परिषद की ई-मेल upboardcentre2024gmail.com पर साक्ष्यों के साथ 30 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद कोई भी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।