- 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
- डीएम ने लोगों से की स्व-गणना में शामिल होने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 16 नवंबर से स्व-गणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जो 30 नवंबर तक चलेगी। डीएम ने लोगों से स्व-गणना में शामिल होने की अपील की है।
डीएम अनुनय झा ने बताया कि 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। आधिकारिक पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। करीब 40 सवालों के जवाब देने होंगे। स्व-गणना के बाद मिली एसई आईडी को सुरक्षित रखें। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। अगर 10 दिसंबर तक प्रगणक आपके घर नहीं पहुंचते तो टोल फ्री नंबर 1855 पर हमें जानकारी दें।