फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसी नहीं चलाने पर कार चालक को पीटा

Thu, 16 Apr 2026 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर। क्षेत्र में एक कार चालक संग मारपीट का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस में आरोपियों के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बराई निवासी आरिफ पुत्र मुश्तकीम पेशे से कार चालक है, जो बुधवार को बुकिंग के तौर पर अपनी कार ग्राम कलाल खेड़ा से संभल के एक गांव में लेकर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार कार में बैठे बरातियों ने कार का ऐसी चलाने का दबाव बनाया जिसपर कार चालक आरिफ ने इन्कार कर दिया और कार को बिना एसी बुकिंग की बात कही। इसी बात को लेकर कार चालक और बरातियों के बीच कहासुनी हो गयी और देखते ही देखते मामला बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है इस दौरान कार चालक के ऊपर किसी में बेल्ट से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। बताया गया मारपीट होती देख अन्य कार चालक मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहीं सूचना मिलने पर पीड़ित चालक के परिजनों ने शिकायत पत्र सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें