भगतपुर। गांव चक कचनाल में पुरानी रंजिश में गांव के चार लोगों ने मां-बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी साकिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे वह एक शादी समारोह में गया था। इसी दौरान गांव के ही नब्बू, राशिद, बब्बू व वाहिद ने रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया और डंडे से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने बचाव के लिए आई उसकी मां के साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।