फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रामनगर में डिवाइडर से टकराई कार, ठाकुरद्वारा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र में टांडा मल्लू चौराहे के पास बुधवार रात एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में ठाकुरद्वारा के मोहल्ला जमुनावाला वार्ड-23 निवासी अब्दुल रहमान खान उर्फ भूरा (22) घायल हो गया। जबकि कार सवार शाहरूख, एक होमगार्ड व लोकेश घायल हो गए।

अब्दुल रहमान ठाकुरद्वारा में ही रतूपुरा चौराहे के पास मोटर मैकेनिक की दुकान करता था। बुधवार रात को वह नगर के ही मोहल्ला लालबाग निवासी शाहरुख के साथ किसी काम से उत्तराखंड के रामनगर मंडी गए थे। उनके साथ एक होमगार्ड उस्मान और जसपुर क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी लोकेश कुमार भी थे। चारों रात करीब दो बजे कार से वापस आ रहे थे। रामनगर क्षेत्र में टांडा मल्लू चौराहे के पास कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद कार उछलकर पास में ही यात्री शेड से जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए। जिससे कार चला रहा अब्दुल रहमान व आगे बैठा शाहरुख फंस गए। वहीं हादसे के बाद गांव रायपुर निवासी लोकेश कार से उतर कर कहीं चला गया। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कार का दरवाजा काट कर अब्दुल रहमान और शाहरुख को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस तीनों घायलों को लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंची, जहां अब्दुल रहमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहरुख को हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब्दुल्ला रहमान शव उसके घर पहुंचे गया। उसकी मौत से उसके भाई अमजद, रिहान खान और मां गुलजमा बेगम सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें