फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक साल की बच्ची की मौत, भाई और माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरपुरकाशी गांव के पास शुक्रवार शाम कार ने एक बाइक को रौंद दिया। कार की टक्कर से एक साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और माता-पिता घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। वहीं बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन बच्ची के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, हाजीपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह किसान है। वह शुक्रवार दोपहर बाद पत्नी जनता देवी को साथ लेकर ढाई साल के बेटे जोन्स और एक साल की बेटी देविका को बिलारी नगर के बाजार से गरम कपड़े दिलाने आए थे। खरीदारी के बाद शाम साढ़े पांच बजे वह बाइक से वापस अपने गांव हाजीपुर लौट रहे थे। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरपुरकाशी गांव के निकट पहुंचते ही चंदौसी की ओर से आ रही तेज रफतार कार ने देवेंद्र की बाइक को रौंद दिया।
कार की टक्कर से बाइक हाईवे पर गिर गई। साथ ही बाइक पर बैठे दंपती और उनके दोनों बच्चे इधर-उधर गिरकर घायल हो गए। एक साल की देविका के सिर में गंभीर चोट आने वह बेहोश हो गई। निकट के इब्राहीमपुर टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिए चारों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां डॉक्टर ने देविका को देखते ही मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दंपती और उनके बेटे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया है। हादसे में बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि देर शाम तक आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मृतक बच्ची के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें