फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल चलेंगी निरस्त 58 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोहरे के चलते निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होगा। मंगलवार को 58 ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सफर में आसानी होगी। हालांकि मुख्यालय से अभी संचालन के लिए आधिकारिक पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन

रेलवे ने कोहरे के कारण मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली 58 ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया था। इसमें मंडल से गुजरने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सप्तक्रांति सुपर फास्ट जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। हालांकि कुछ ट्रेनों को सप्ताह में दो से तीन दिन के लिए बंद किया गया, जबकि ज्यादातर ट्रेनों को 59 दिन के लिए बंद रखा गया। मुरादाबाद से होकर लखनऊ, बनारस और बिहार के विभिन्न जनपदों में जाने वाली ट्रेनों में सप्ताह भर तक सीट खाली नहीं है। ऐसे में 58 ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों की कंफर्म टिकट की किल्लत खत्म हो सकती है। खासकर पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मुख्यालय से कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन संचालन शुरू होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें