फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कमिश्नरी पर धरना-प्रदर्शन सफल बनाने का आह्वान

Sun, 22 Nov 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भाकियू टिकैत की जिला स्तरीय बैठक में आगामी 26 नवंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाले रात्रि विश्राम धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहसपुर गांव के नारायण फार्म हाउस में शनिवार दोपहर हुई बैठक में भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव और मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे। पउप्र अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ने सरकार पर कई मायनों में किसानों से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का रेट अभी तक घोषित न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को पूरा कराने के लिए किसानों के पास संघर्ष करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने कहा कि 26 नवंबर को मंडलायुक्त कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में मंडल के पांचों जिलों से बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सफल बनाने के लिए सभी मंडल, जिला, तहसील और ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। बैठक में भाकियू टिकैत के प्रदेश सचिव रामवीर सिंह यादव, जिला प्रवक्ता जयवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, डॉ. अनीस अहमद, भानु सिंह यादव, रईसपाल यादव, डॉ. बिलाल अहमद, विक्की यादव, राजू चौहान, राजबहादुर सिंह, अब्दुल मलिक, गुफरान पाशा, राजकुमार यादव, नवनीत चौधरी,नबीजान,सतपाल यादव, अंकित चौधरी,मोहित चौधरी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें