बिलारी। नगर में मुरादाबाद रोड स्थित एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार दोपहर को आजाद समाज पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में प्रत्येक बूथ पर आसपा की मजबूत कमेटी बनाने और गांव गांव पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में मुरादाबाद जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। आसपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन का आयोजन आसपा के मुरादाबाद जिला प्रभारी डा. आसिफ मलिक द्वारा किया गया। सम्मेलन में मंचासीन आसपा के राष्ट्रीय कौर कमेटी सदस्य इंजीनियर डीपी सिंह, जोन प्रभारी गौहर इकबाल, मुख्य मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, मंडल प्रभारी रमेश गंधर्व, मंडल संयोजक राजकुमार यादव, मुख्य जिला प्रभारी रामभरोसे भारती, जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, हाजी चांद बाबू आदि रहे।
सम्मेलन में वेदप्रकाश सिंह, तेजपाल सिंह, आदि ठेकेदार, मलखान सिंह, डाॅ. धर्मवीर सिंह,प्रभांक सिंघम, शिवओम सागर, बाबू सराफत, हाजी मेहंदी, डा. शकील अहमद, एसके गौतम, प्रशांत आंबेडकर,विजय कुमार आदि ने विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रभारी डाॅ. आसिफ मलिक और संचालन मुरादाबाद जिला अध्यक्ष सुमित कुमार ने किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में सभी बूथों पर आसपा की मजबूत कमेटी बनाई जाए और ग्रामों में जाकर नुक्कड़ बैठकें कर सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। इस दौरान दलित मुस्लिम भाईचारे को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन के अंत में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आसपा को हर स्तर पर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।