फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अस्पताल संचालक पर नवजात की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के गांव पल्लूपुरा घोसी निवासी एक व्यक्ति ने रतनपुर कलां के अस्पताल के संचालक, चिकित्सक और अन्य लोगों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सामान्य प्रसव संभव होने के बावजूद ऑपरेशन किया गया, जिससे नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित चमन सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी पत्नी को 23 जून की रात प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती करायाt गया। आरोप है कि अस्पताल संचालक डॉ. मो. असलम और उनकी टीम ने सामान्य प्रसव का आश्वासन दिया, लेकिन पूरी रात सामान्य प्रसव नहीं कराया गया। इसके बाद बिना सहमति के ऑपरेशन कर दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने अस्पताल संचालक, चिकित्सक और अन्य जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नवजात की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं अस्पताल संचालक डॉ. मो. असलम ने बताया 23 जून को महिला अस्पताल में आई थी। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल में ही बच्चा पैदा हुआ था, उसके दिल में परेशानी थी। इसलिए उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हुई है। हमारे अस्पताल में बच्चे की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें