कांठ। मंगलवार दोपहर ठाकुरद्वारा निवासी आकाश चौहान बाइक से अपनी बहन को थाना अमरोहा देहात के गांव सिकंदराबाद छोड़ने जा रहा था। जैसे ही आकाश चौहान ने कांठ थाने के सामने तिराहे पर पहुंचा और उसने अपनी बाइक को अमरोहा मार्ग की ओर मोड़ा तो वैसे ही बाइक अचानक फिसल सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक के नीचे आ गई। यह नजारा देख मौके पर मौजूद लोगों की चीख निकल गई। ट्रक के नीचे आने से बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अच्छा यह रहा की बाइक सवार दोनों भाई पहिए के नीचे आने से बच गए। लेकिन गिरने से दोनों को चोटें आ गई। मौजूद लोगों और यातायात पुलिस ने बाइक और दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला और थाने ले आए। पुलिस ने दोनों का सीएचसी में इलाज कराया है।