फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा चुनाव के समय एयरपोर्ट निर्माण का सब्जबाग दिखाते थे, भाजपा सरकार सपनों को कर रही पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में रहीं बसपा और सपा की सरकारें सिर्फ चुनाव के समय हवाई अड्डे के निर्माण का सब्जबाग लोगों को दिखाते रहे। उसे हकीकत में बदलने का काम अब भाजपा कर रही है। उन्होंने दावा किया कि मूढ़ापांडे में हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित किए जाने का चल रहा काम दस दिन में हरहाल में पूरा हो जाएगा। उसके बाद से यहां से प्रदेश व देश की राजधानी को जोड़ने के लिए उड़ाने शुरू किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मूढ़ापांडे में हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करने के चल रहे काम का सोमवार निरीक्षण करने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे नंदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मूढ़ापांडे में हवाई अड्डा निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार ने सात दिन के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही है। उसे दस दिन का समय दिया है। दस दिन में हर हाल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद उड़ान शुरू करने की प्रक्रिया में कुछ दिन और लगेंगे, इसके बाद जल्द ही मंडल मुख्यालय को प्रदेश व देश की राजधानी से जोड़ने के लिए उड़ाने शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने 11 महीने में प्रयागराज में एयरपोर्ट का निर्माण कर दिया। अन्य कई मंडल मुख्यालयों पर एयरपोर्ट के निर्माण का काम तेजी से पूरा किए जाने का काम चल रहा है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। अल्पसंख्यकों के कल्याण की भी कई योजनाएं चलाई गई हैं। प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। रामपुर में 92 करोड़ रुपये की लागत से एक सद्भावना मंडप बन रहा है। इसमें स्किल डेवलपमेंट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जा सकेगी। इससे मंडल के युवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

0000
डीजल पेट्रोल की महंगाई पर काट गए कन्नी
कैबिनेट मंत्री नंदी पत्रकारों द्वारा डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही वृद्धि पर पूछे गए सवाल का सीधे तौर पर जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह अभी क्या कहें, लेकिन हमारी सरकार किसी भी तरह से लोगों के हित में जो कदम उठाए जा सकते हैं करने का काम कर रही है यह कह कर टाल गए।
कामों को देखा और कहा कि कोई कसर न छोड़े
मूढापांडे हवाई अड्डे पर मंत्री ने निरीक्षण किया। कहा कि कामाें को बेहतर ढंग से पूरा किया जाए। यहां बताया कि एक सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा। क्योंकि निर्माण पूरा हो चुका है। बस सफाई, धुलाई तथा फिनिशिंग टच देना है। इस पर मंत्री ने कहा कि एक सप्ताह की बजाय दस दिन का समय दिया पर काम इस दस दिन में अवश्य पूरा हो। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें