मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में मंगलवार को सुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, भाजपा नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य कोर्ट में पेश हुए।
मंगलवार को अदालत में पहुंचे वारदात के वक्त घायल हुए सिपाही रोहित कुमार ने भी अपने बयान दर्ज कराए। सिपाही से आरोपी पक्ष के अधिवक्ता की ओर से जिरह की गई।
विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि इस मामले में अब तक 20 गवाह पेश हो चुके हैं। सभी ने आरोपियों के खिलाफ गवाही दी है। अब अदालत ने सुनवाई के लिए आठ नवंबर की तारीख तय की है। अगली तारीख पर अन्य गवाहों को तलब किया गया है।
बता दें कि कांठ क्षेत्र में वर्ष 2014 में मंदिर लगे लाउडस्पीकर को लेकर बवाल हुआ था, जिसमें तत्कालीन डीएम समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए थे।