फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, कारोबारी के बेटे की मौत

विज्ञापन
अर्णव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह कांठ रोड पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। हादसे के समय वह स्टेडियम जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के आर्य नगर निवासी मनोज सिक्का पीतल कारोबारी हैं। उनका बेटा अर्णव सिक्का (21) दिल्ली में रहकर फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर वह दिल्ली से घर लौटा था। चाचा तुषार सिक्का ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह चार बजे अर्णव कार से स्टेडियम एक्सरसाइज करने जा रहा था। एसपी सिटी दफ्तर के सामने कार के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ट्रक मोड़ दिया। जिससे अर्णव की कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कारोबारी के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रामगंगा विहार निवासी जोगेंद्र सिंह और छजलैट के जागो वाली मिलक निवासी जितेंद्र रुक गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे अर्णव के शव को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर अर्णव के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक भी कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया गया है, उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें