फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण में पूर्व राज्यपाल कुरैशी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीएए के खिलाफ ईदगाह में चल रहे धरना प्रदर्शन में शनिवार को भड़काऊ भाषण देकर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी फंस गए हैं। पुलिस ने पूर्व राज्यपाल कुरैशी के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने 22 फरवरी को ईदगाह में सीएए के खिलाफ चल रहे धरने को संबोधित किया था। इस दौरान कुरैशी के बोल बिगड़ गए थे। उन्होंने अपने भाषण में कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। इंस्पेक्टर गलशहीद अजीत रोरिया ने बताया कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी शनिवार को ईदगाह मैदान में सीएए के विरोध में चल रहे धरना में शामिल हुए थे। उन्होंने यहां आपत्तिजनक भाषण दिया था। इसके जरिए उन्होंने नागरिकों को भड़काने क ी कोशिश की थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियोग्राफी देखने और सुनने के बाद पूर्व राज्यपाल के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व राज्यपाल और 12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ 144 सीआरपीसी का उल्लंघन करने में धारा 143,145,149 और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। अज्ञात लोगों की पहचान वीडियो रिकार्डिंग देखकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें