फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकोशेड पुल पर रखे गए स्टील के गार्डर, जाम हो गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आखिरकार बुधवार को वो वक्त आ ही गया। जिसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था। लोकोशेड पुल के बराबर में बनाए जा रहे नए पुल पर बुधवार दोपहर भारी भरकम स्टील के गार्डर रख दिए गए हैं। इस दौरान रेल संचालन से लेकर यातायात भी बाधित हुआ। लोकोशेड पुल पर यातायात बंद होने से शहर में जाम लग गया। वैकल्पिक मार्गों पर भी लोग जाम से जूझते नजर आए। गार्डर रखने के साथ ही चार क्रास गार्डर भी रख दिए गए हैं। बाकी 18 क्रास गार्डर गुरुवार को रखे जाएंगे।
विज्ञापन

लोकोशेड के बराबर में 298 मीटर लंबे का कार्य अगस्त 2015 में सेतू निगम ने शुरू किया गया। 31.94 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का कार्य 2017 में पूरा किया जाना था, लेकिन मय समय में कार्य पूरा नहीं हो पाया। पिछले कई महीने से पुल पर गार्डर रखने की तैयारी चल रही थी। कभी ब्लाक मिलने में दिक्कत आई तो कभी क्रेन की जवाब दे गई। जिसकी वजह से गार्डर रखने का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा था। बुधवार को रेलवे ने तीन घंटे का ब्लाक लिया था। इसके अलावा लोकोशेड पुल पर दोपहर बारह बजे से चार बजे तक यातायात बंद किया गया था। अधिशासी अभियंता महेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को दोनों गार्डर रखने के बाद चार क्रास गार्डर भी रख दिए गए हैं। गुरुवार को भी क्रास गार्डर रखे जाएंगे। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि बुधवार को लोकोशेड पुल पर गार्डर रखने कार्य किया गया था। इस दौरान वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजारा गया।
लोकोशेड पुल पर यातायात बंद होने से रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर बुधवार को गार्डर रखने के लिए यातायात बंद किया गया था। जिसकी वजह से वाहनों को सिरकोई भूड़ रेलवे क्रासिंग से गुजारा गया था। जिसकी वजह से रेलवे क्रासिंग पर जाम लगने से फाटक बंद नहीं हो पाया। तब गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल और स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। जिसकी वजह से राजधानी, काशी समेत कई ट्रेनें बीच में रोक दी गईं। जाम खुलवाने के बाद फाटक बंद किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

लोकोशेड पुल पर गर्डर रखने के लिए रेलवे ब्लाक लिया था। इसकी वजह से पांच ट्रेनों को देरी से चलाया गया था। मुरादाबाद और लोधीपुर के बीच स्थित रेलवे क्रासिंग पर भीषण जाम लग गया। नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी, काठगोदाम संपर्क क्रांति, अवध असम ट्रेनों को बीच में ही रोकना पड़ा। जबकि एक मालगाड़ी एक घंटे तक रुकी रही। इसके अलावा काशी एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, गजरौला मुरादाबाद पैसेंजर, दिल्ली मुरादाबाद और सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलाई गई थीं।
सिगनल खराबी से रुकी ट्रेनें
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल के टिसुआ और बिलपुर के बीच मंगलवार देर रात सिगनल खराबी की वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इस दौरान 35 ट्रेनें जहां तहां रुकी रहीं। सिग्नल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंगलवार रात लखनऊ रेल मार्ग पर सिगनल फेल से रेल संचालन दो घंटे तक बाधित रहा। टिसुआ के पास सिगनल में खराबी आई। आधी रात के बाद सिगनल ठप होने से अप और डाउन लाइन की ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। एक घंटे के बाद सिग्नल सिस्टम दुरुस्त हुआ तो बिलपुर रेलवे स्टेशन के पास में सिगनल में खराबी आ गई। जिससे लखनऊ चंडीगढ़ और सत्याग्रह समेत ट्रेनें रेल सेक्शन के बीच एक के बाद एक खड़ी रहीं। राप्ती गंगा, बाघ एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दून, गरीब नवाज, सत्याग्रह, महामना, गरीब रथ आनंद विहार वाराणसी, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति बेगमपुरा, एसी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ इंटरसिटी, सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर के अलावा छह मालगाड़ियां भी बीच में खड़ी रहीं। सिगनल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें