फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर बच्चों ने बनाई मंडलीय टीम में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मेडल अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शिव राणा, दीपक, नीलेश चौधरी, मयंक दिवाकर, आशीष सिंह, वैभव, ओम, आदर्श, रिच सैनी, अभिषेक कुमार, ओम सैनी, कार्तिक, गुलाम वारिस, नजफ हैदर पहले स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में कनिका मल्होत्रा, आरिफा, अंजलि, प्रेरणा, निक्की, वंशिका शर्मा, प्रिया लोधी और वेदांशी ने पहला स्थान हासिल किया है। मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी के अनुसार यह सभी विजेता खिलाड़ी अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में जनपदीय टीम का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार और शशि आर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। प्रतियोगिता में पीएलजेएल रस्तोगी इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, डीएसएम इंटर कॉलेज, प्रभादेवी इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, साहू रमेश इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर, मनोज कुमार, दीपक चंद्र, अर्जुन सिंह, उर्वशी गुप्ता, सरिता, संगीता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें