फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहली बार उपचुनाव या महिला सांसद...फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आज दोपहर बारह बजे तक मुरादाबाद को अपना 18वां सांसद मिल जाएगा। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा जीते या सपा, मुरादाबाद में इतिहास ही बनेगा। मंगलवार को चुनाव परिणाम तय करेगा कि मुरादाबाद सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा या फिर पहली बार किसी महिला को सांसद बनने का गौरव हासिल होगा। फिलहाल चर्चाओंं के बीच दोनों दलों ने जीत का दावा किया है।
विज्ञापन


मुरादाबाद लोकसभा सीट से इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाया। यहां 19 अप्रैल को वोट डाले गए। 62.18 फीसदी मतदान हुआ। 2059578 मतदाताओं में से 1280706 ने लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लिया। मतदान के दूसरे दिन 20 अप्रैल का भाजपा उम्मीदवार पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया था। ऐसी स्थिति में अगर मुरादाबाद सीट से भाजपा को जीत मिलती है तो यहां उपचुनाव होना तय है। जो पहला मौका होगा। अभी तक के इतिहास में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर एक बार भी उपचुनाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर रुचिवीरा सपा प्रत्याशी हैं। अगर सपा को इस चुनाव जीत मिलती है तो यह पहला मौका होगा जब कोई महिला सांसद बनेंगी। अब तक मुरादाबाद सीट पर हुए 17 चुनावों में किसी भी महिला को जीत नहीं मिली है। ऐसे में जीत भाजपा की हो या फिर सपा की, दोनों परिस्थितियों में मुरादाबाद सीट पर रिकॉर्ड ही बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें