फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिन में 41 के पार रहा तापमान, रात में बारिश ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन जून की पहली बारिश लोगों के लिए राहत का सबब बनी। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 41.2 होने से काफी तपिश रही। जबकि देर शाम आंधी चलने से न्यूनतम तापमान 29.2 दर्ज किया गया। इसके बाद देर रात 11:30 बजे करीब 10 मिनट की बारिश ने लोगों का काफी सुकून पहुंचाया।
साथ ही मतगणना की तैयारियों में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी राहत पहुंचाई है। मौसम विज्ञान विभाग ने चार व पांच जन को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। आने वाले दो दिनों में तापमान में भी 2.2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। चार व पांच जून का अनुमानित अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। तेज हवाओं के साथ हल्की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि अब तक तापमान की वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी बारिश न होने की वजह से तापमान के स्तर पर बदलाव नहीं आया था। दोपहर में कड़ाके की धूप होने से सड़कों पर कर्फ्यू सा छाया रहता है। सोमवार को हवा में नमी 51 फीसदी थी, जो शाम को घटकर 29 फीसदी दर्ज की गई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हल्की बारिश हो रही है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। पहाड़ों से आने वाली हवा की वजह से मुरादाबाद व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें