फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : उत्तराखंड के लिए बस संचालन पर आज बन सकती है सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर से उत्तराखंड के लिए बस संचालन पर आज सहमति बन सकती है। इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारी बैठक करेंगे। मुरादाबाद रीजन से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लिए कुल 216 बसों का संचालन किया जाता है। जोकि वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण बंद पड़ा है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है। वहीं उत्तराखंड में प्रवेश के लिए यात्रियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ ले जानी पड़ रही है। संदेह होने पर उन्हें सीमा पर ही क्वारंटीन किया जा रहा है। जबकि निगेटिव रिपोर्ट व प्रशासन की अनुमति वाला पास न होने पर वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बसें फिलहाल यूपी-यूके सीमा तक ही यात्रियों को पहुंचा रही है। सोमवार को बैठक के बाद बसों के सीधे संचालन पर सहमति बन सकती है। हालांकि गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी या नहीं इस पर कोई उत्तर नहीं मिल सका है। दूसरी ओर दिल्ली के लिए चल रही बसों को भी सीमा पर रोका जा रहा है। जिससे यात्रियों को कौशांबी से आगे जाने के लिए दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मुरादाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि उत्तराखंड परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रस्ताव दिया गया था। जिस पर वहां के अधिकारी सोमवार को चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि इस बैठक के बाद उत्तराखंड के लिए बस सेवा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें