फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी में बिल्डर्स के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विनायक अपार्टमेंट के बिल्डर अजय दुबे और फूल कुंवर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। निर्यातक सतपाल की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बिल्डरों पर आरोप है कि उन्होंने दो सौ से भी ज्यादा लोगों से फ्लैटों के नाम पर करोड़ों रुपये मायानगरी सहकारी आवास विकास लिमिटेड में जमा कराए, लेकिन फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया।
विज्ञापन

मझोला में तैनात इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि राजन एन्क्लेव पीएसी तिराहा निवासी निर्यातक सतपाल ने अजय दुबे और फूल कुंवर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपियों ने मझोला योजना आवास विकास सात बी स्थित प्लाट पर बन रहे विनायक अपार्टमेंट के फ्लैटों के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए हैं। दो सौ से ज्यादा लोगों ने मायानगरी सहकारी आवास मिमिटेड मुरादाबाद संस्था में रकम जमा कराई। इसके बाद सचिव अजय दुबे और अध्यक्ष फूल कुंवर ने मिलकर करीब पंद्रह करोड़ रुपये इस संस्था से निकाल लिया है। उनका आरोप है कि इसके बाद संस्था से इस्तीफा भी दे दिया। यह खेल पूरी तरह से सोच समझकर रचा गया। उनका कहना है कि कुछ फ्लैट 70 प्रतिशत तो कुछ फ्लैट 30 प्रतिशत बने हैं। आरोपियों ने 2018-19 तक निर्माण कार्य पूरा कराने का वादा किया था। शुक्रवार को पीड़ित लोग शुक्रवार को एसएसपी से मिले थे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आरोपी बिल्डर ने निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया है। जब आरोपियों से निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी है। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आवंटियों ने बैठक की
इस मामले में इस टाउनशिप के आवंटियों ने निर्यातक सतपाल के प्रतिष्ठान पर बैठक की। कहा कि जिस तरह से यहां लोगों को फंसाया गया है उस पर बिल्डरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नए सिरे इस समिति का भी गठन होना चाहिए ताकि निर्माण कार्य पूरा होकर लोगों को फ्लैट दिए जा सकें। चूंकि काफी लोगों ने बैंकों से ऋण लेकर यहां पैसा लगाया था और अब उन पर दोहरी मार पड़ रही है। बैंक की किश्त भी देनी पड़ रही है और फ्लैट मिला नहीं है। इस मौके पर ऋषि कुमार, राम अवध सिंह, राजीव कुमार, लोकेंद्र सिंह, जय प्रधान, महेंद्र राठी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें