फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल का तोहफा, जयपुर-अजमेर के लिए चलेंगी बसें

Fri, 22 Dec 2017 12:54 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bus stand - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल के पहले सप्ताह में लोगों को पीतल नगरी और मुरादाबाद बस अड्डे से राजस्थान जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए दोनों बस डिपो पर नौ बसें आ गई हैं। पीतल नगर से अजमेर और जयपुर के लिए बसें मिलेंगी वहीं मुरादाबाद डिपो से कोटा और जयपुर के लिए बसें चलेंगी।

दोनों डिपो से रोजाना बसें चलेंगी। पीतल नगरी डिपो से बस संभल, अलीगढ़ आगरा होते हुए अजमेर पहुंचेगी। वहीं जयपुर के लिए चंदौसी, अलीगढ़, आगरा होते हुए जाएंगी। अजमेर के लिए दिन में दो बार सुबह 5 बजे और दोपहर 2 बजे से बस चलेगी। वहीं जयपुर के लिए सुबह 6 बजे बस रवाना होगी। इसके लिए पीतल नगरी बस डिपो को 6 बसें मिली हैं।
विज्ञापन


वहीं मुरादाबाद डिपो से दिल्ली होते हुए कोटा और जयपुर के लिए तीन बसें चलेंगी। इस डिपो से बसों का समय अभी निर्धारित नहीं किया गया है। मुरादाबाद रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि कोटा और जयपुर बस स्टेशन के अधिकारियों से मीटिंग के बाद ही समय निर्धारित किया जाएगा। दोनों बस डिपो से बसों का संचालन जनवरी पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पीतल नगरी डिपो के क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि बसों का संचालन शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उम्मीद है कि नए साल में पहले सप्ताह से यात्रियों को राजस्थान जाने की सुविधा मिल जाएगी। वहीं मुरादाबाद बस डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक ने बताया कि जैसे ही बसों का समय तय हो जाएगा, बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें