फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढक्का में बूंदी फैक्टरी स्वामी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गोदाम से देर रात ढक्का मोहल्ला स्थित घर लौट रहे बूंदी फैक्टरी मालिक मोनू की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घर के सामने हुई वारदात में हत्यारे फरार हो गए। सूचना मिलने पर सीओ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला ढक्का लाइनपार निवासी मोनू (38) की बूंदी बनाने की फैक्टरी है। घर के पास ही गोदाम है। शनिवार रात करीब बारह बजे मोनू गोदाम से घर लौट रहे थे। घर के बाहर ही पहुंचे ही थे कि एक बाइक उनके पास आई। बाइक सवारों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने मोनू को खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ पाया। इस बीच मोनू का छोटा भाई सोनू व अन्य परिजन भी आ गए, चीख पुकार मच गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। घायल मोनू को लेकर साईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी और मझोला थाना प्रभारी साईं अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने मौका मुआयना किया। सीओ ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें