मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
63 प्रशिक्षु दरोगा ने दे दिया था त्यागपत्र
पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए 804 प्रशिक्षु दरोगा भेजे गए थे लेकिन 760 ही प्रशिक्षु दरोगा ने ट्रेनिंग में भाग लिया। ट्रेनिंग के दौरान 11 प्रशिक्षु दरोगा दूसरे विभागों में नौकरी लगने पर त्यागपत्र देकर चले गए थे। पीटीसी में 1203 अभ्यर्थी ट्रेनिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें 1156 की ट्रेनिंग शुरू हुई थी।
बाकी ट्रेनिंग में भाग लेने ही नहीं पहुंचे थे। ट्रेनिंग के दौरान 24 प्रशिक्षु ट्रेनिंग छोड़कर चले गए थे। इसी तरह पीटीसी के लिए 972 महिला अभ्यर्थी आवंटित की गई थीं। लेकिन 917 महिला अभ्यर्थी ही ट्रेनिंग के लिए आईं। ट्रेनिंग के दौरान शिक्षक, लेखपाल, डिप्टी एसपी समेत अन्य पदों पर चयनित होने पर 28 प्रशिक्षु दरोगा ट्रेनिंग छोड़कर चली गई थीं।
मुरादाबाद में पासिंग आउट परेड
- फोटो : अमर उजाला
ये सिखाया
ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु दरोगाओं को आईपीसी, सीआरपीसी, भारतीय संविधान, मनाधिकार, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विवेचना परीक्षण, विधि विज्ञान, साइबर अपराध, कंप्यूटर साइंस, प्रयोगात्मक अध्ययन, भीड़ प्रबंधन, मेला प्रबंधन, आउटडोर में कमांड लीडरशिप, भीड़ नियंत्रण, छेद करना, फील्ड क्राफ्ट और रणनीति, घुड़सवारी प्रशिक्षण, बम निरोधक एवं विस्फोटक, वाहनों का संचालन एवं रख-रखाव, तैरना, फायरिंग, ग्रेनेड फेंकना, किसी भवन में आतंकी घुसे हैं तो उस भवन को कैसे कवर किया जाएगा, सर्च आपरेशन, रेस्क्यू, तत्काल कार्रवाई, मेला ड्यूटी, यातायात प्रबंधन, वीआईपी ड्यूटी, बाधाएं पार करना, रस्सा चढ़ना आदि।