फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूर्व राज्यसभा सांसद के बयान पर भड़के बसपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व सांसद वीर सिंह के एक बयान पर बसपा के पदाधिकारियों में गहरी नाराजगी है। मंगलवार को बसपा ने बुद्धि विहार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह के बयान की आलोचना की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद एवं बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद्र ने कहा कि वीर सिंह को सारी शोहरत बहन जी ने दी है। बसपा ने वीर सिंह पर उस दौर में भी भरोसा जताया, जब पार्टी को सिवाय नुकसान के कुछ नहीं मिला। मुरादाबाद और बिजनौर से वीर सिंह और उनके बेटे को टिकट देकर पार्टी ने नुकसान ही झेला। बहन जी ने एक सामान्य व्यक्ति को इतनी इज्जत दी और तीन बार राज्यसभा पहुंचाया। उनके द्वारा मायावती पर गलत बयान देना निंदनीय है। गिरिश चंद्र ने कहा कि जब से बसपा छोड़कर वीर सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं, उनके पास दलित समाज का कोई व्यक्ति कोई कार्य लेकर नहीं जाता है। उनके बयान पर समाज उन्हें माफ नहीं करेगा। गिरीश ने नौ अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित बसपा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मल सागर, रणविजय सिंह, अरुण कुमार टिंकू, गजेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुनील आजाद, शिव शंकर सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें