फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एकता और अकीदत का पैगाम लिए निकला चादरी जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खबरिया भूड़ स्थित चिश्ती मियां और इमाम साहब के सालाना उर्स का आगाज मंगलवार को अकीदत और एहतराम के साथ हुआ। उर्स के पहले दिन थाना नागफनी क्षेत्र के दौलत बाग से झंडा और चादरी जुलूस निकाला गया जो अकीदतमंदों की बड़ी तादाद के साथ पैदल काफिले के रूप में खबरिया शरीफ के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

जुलूस हनीफ चिश्ती के मकान से रवाना होकर नागफनी, झब्बू का नाला, तहसील स्कूल, जामा मस्जिद, अंसार इंटर कॉलेज, गुलाब बाड़ी और रामपुर दोराहा से होता हुआ खबरिया शरीफ पहुंचा। रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान या रसूल अल्लाह और या गरीब नवाज के नारे भी गूंजते रहे।
इस अवसर पर नागरिक एकता समिति ने हर साल की तरह इस बार भी प्रशासनिक और सामाजिक सहयोग निभाया। समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव फैजान सलमानी की अगुवाई में समिति के सभी सदस्य जुलूस में शामिल रहे और पुलिस प्रशासन का सहयोग किया।
विज्ञापन

जुलूस मार्ग पर अमन और भाईचारे का नजारा भी देखने को मिला। हनीफ चिश्ती की ओर से समिति के सभी सदस्यों की दस्तारबंदी भी की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय मुख्य महासचिव फैजान सलमानी, मुस्तकीम इदरीसी, खालिद अंसारी, शरिक सिद्दीकी, अनवार हुसैन, साकिम सिद्दीकी, नजीर हुसैन, नूर हसन, पप्पू, डॉ. शराफत हुसैन और विक्की समेत कई अकीदतमंद मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें