फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेपनी के पहियों ने छीन ली जिंदगी: तेज रफ्तार डंपर से निकले पहिए बाइक से टकराए, बीएससी छात्र की मौत

Tue, 29 Sep 2026 02:13 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

तेज रफ्तार डंपर की स्टेपनी के दो पहिए निकलकर सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। हादसे में बीएससी छात्र उवेश आलम की मौत हो गई। छात्र कोचिंग से घर लौट रहा था। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में हुए हादसे में छात्र की जान गई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साठ किमी की रफ्तार से दौड़ते डंपर के बीच में लगे स्टपनी के दो पहियों का जोड़ा अचानक निकलकर उसी गति से सामने से आ रही बाइक में जा टकराया। इस हादसे में बाइक चला रहे 19 वर्षीय उवेश आलम की मौत हो गई। बीएससी का छात्र उवेश कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रहा था।  यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद रोड पर लोंगी खुर्द के पास हुआ।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाला छात्र भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव कोरबाकू निवासी शौकत अली का बेटा था। ठाकुरद्वारा नगर के कोचिंग सेंटर पर पढ़कर एसएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। छात्र के ममेरे भाई गांव सेहल निवासी फुरकान अली ने बताया कि उवेश बीएससी की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था।

इसके लिए वह रोज गांव से ठाकुरद्वारा की एक कोचिंग में पढ़ने जाता था।  सोमवार को भी वह रोज की तरह कोचिंग गया था और गांव लौटते समय हादसा हो गया। तेज टक्कर लगने के कारण बाइक से दूर गिरे छात्र को पुलिस ने एंबुलेंस सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस जानकारी पर छात्र के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि गमगीन परिजनों ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम न करवाने का अनुरोध किया। उनको समझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। कोतवाल ने कहा कि हादसा होते ही चालक डंपर छोड़कर भाग गया। डंपर कब्जे में लेकर पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों से तहरीर मिलने पर  रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

डंपर के बेकाबू पहियों ने रौंद दिए छात्र और परिवार के सपने
बीएससी छात्र उवेश आलम की मौत के बाद से परिजनों के आंसू थम नहीं रहे हैं। हादसे का पता चलते ही परिवार के अधिकांश सदस्य गांव से ठाकुरद्वारा सीएचसी पहुंच गए। परिवार में भाई शाने आलम, परवेज आलम, बहन तरन्नुम और तबस्सुम हैं। परिजनों ने बताया कि उवेश पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनना चाहता था। इसीलिए वह बीएससी की सामान्य पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग की मदद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

भारीभरकम पहियों के जुट्टे की तेज टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा था छात्र
हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि किसी को उम्मीद नहीं थी कि मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा की ओर जा रहे डंपर के स्टपनी में इस्तेमाल होने वाले पहियों का जुट्टा एकाएक अलग हो जाएगा और डंपर जितनी रफ्तार से ही दौड़ेगा। अचानक यह सब होने से कुछ सेकेंड तक किसी की समझ में नहीं आया कि यह हुआ क्या। कोतवाल ने बताया कि अनुमान है कि हादसे के समय डंपर की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे के आसपास थी। एकाएक निकला पहियों को जोड़ा भी उसी रफ्तार से दौड़ा। भारीभरकम पहियों का जोड़ा 60 की स्पीड से टकराने के कारण बाइक चला रहा छात्र उछलकर दूर जा गिरा और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें