फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क को बताया तालिबानी समर्थक, भाजपा नेता बोले- मंदिरों के निर्माण में डाली बाधा

Tue, 29 Sep 2026 01:04 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

भाजपा नेता राजेश सिंघल ने दिवंगत सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर मंदिरों और कल्कि धाम के निर्माण में बाधा डालने के आरोप लगाए। बयानबाजी को देखते हुए प्रशासन ने सिंघल समेत चार लोगों को पाबंद किया है।
विज्ञापन
संभल में भाजपा नेता ने किया विवादित पोस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सियासी माहौल गरमा दिया। उन्होंने दिवंगत पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को तालिबानी समर्थक बताते हुए उन पर मंदिरों और श्री कल्कि धाम का निर्माण रोकने का आरोप लगाया। सिंघल ने अपने पोस्ट में कहा कि श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है।

विज्ञापन


उन्होंने आचार्य कृष्णम की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। सिंघल ने आरोप लगाया कि पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान ने पहले भी श्री कल्कि धाम सहित संभल के कई मंदिरों के निर्माण में बाधा डाली थी। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क उनकी हत्या कराना चाहते हैं। 

बयानबाजी के चलते प्रशासन ने किया है पाबंद
सोशल मीडिया पर चल रही बयानबाजी के चलते प्रशासन की ओर से भाजपा नेता राजेश सिंघल, सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क, जामा मस्जिद कमेटी के सदर व एआईएमआईएम के नेता जफर अली व शकील अहमद को नोटिस देकर पाबंद किया गया है। इनको सोशल मीडिया या सार्वजनिक स्थानों पर बयानबाजी नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर लड़ा जाएगा चुनावः सांसद
अखिलेश यादव का रुख पूरी तरह सकारात्मक है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर ही चुनाव लड़ा जाएगा। भाजपा मुक्त सरकार से सांप्रदायिक ताकतें कमजोर होंगी। यह कहना संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का। सोमवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह बात लिखी है।

सांसद बर्क ने गठबंधन के भीतर हो रही टिप्पणियों पर चिंता जताई है। उन्होंने ऐसी टिप्पणियों से बचने के लिए कहा है। कहा है कि गठबंधन कब और कितनी सीटों पर होगा, यह उच्च नेतृत्व पर निर्भर है। जब तक कोई निर्णय नहीं होता, तब तक भाजपा को इसका कोई गलत फायदा उठाने का मौका नहीं देना चाहिए।

उन्होंने जोर दिया कि सबका मकसद प्रदेश और देश में मजबूती से चुनाव लड़ना है। उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश को भाजपा मुक्त सरकार देना है। सांसद ने कहा कि भाजपा मुक्त सरकार से सांप्रदायिक ताकतें कमजोर होंगी। एक अच्छी सरकार भयमुक्त होकर काम करने और विकास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें