फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंखों के सामने रामगंगा में बह गया भाई, खुद पिलर पर चढ़कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। रामगंगा नदी के चट्टा घाट पर बुधवार को नहाने के दौरान अमरोहा निवासी आसिफ (25) छोटे भाई अदनान की आंखों के सामने पानी में बह गया। अदनान ने पिलर पर चढ़कर अपनी जान बचा ली। मोरा गांव में लोहे की अलमारी बनाने वाले आसिफ और अदनान बिजली नहीं आने की वजह से साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे सर्च अभियान चलाया। तमाम प्रयासों के बाद युवक का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला दरबारे कला निवासी आसिफ ने मोरा की मिलक स्थित एक गोदाम में लोहे की अलमारी बनाने का ठेका ले रखा था। छोटा भाई अदनान और मुजफ्फरनगर निवासी तसब्बूर खान और फरीद भी साथ में काम करते थे। दोनों भाई रोजाना काम के बाद शाम को घर चले जाते थे। तसब्बूर ने पुलिस को बताया कि ट्रांसफार्मर फूंकने से गांव में दो दिन से बिजली नहीं थी। इसलिए काम भी बंद था। चारों साथियों ने रामगंगा में नहाने का प्लान बनाया। चारों चट्टा घाट के पास पहुंच गए। तसब्बूर ने बताया कि चारों घाट पर कम पानी में नहा रहे थे। आसिफ नदी में आगे निकल गया। बहाव तेज होने की वजह से आसिफ बह गया। अदनान और तसब्बूर ने उसे बचाने की कोशिश की। भाई को बहता देखकर अदनान उसके पीछे काफी दूर तक निकल गया। बाद में उसकी सांस फूलने लगी। किसी तरह पिलर पर चढ़कर अदनान ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही एएसपी अभिनव द्विवेदी और थाना प्रभारी मनीष सक्सेना एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने आसिफ की पत्नी अपनी 11 महीने की बेटी आयत और परिजन के साथ आ गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया है। बृहस्पतिवार की सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें