मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाला युवक मनोज कुमार मझोला के एकता कालोनीे में रहता था। वह पुतली घर रोड पर परचून की दुकान पर काम करता था। परिवार में पत्नी ज्योति और एक बेटी मुस्कान और बेटा रिंकू है। मनोज के पिता राजेश कुमार मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। शुक्रवार रात मनोज कुमार सिविल लाइंस क्षेत्र में फकीरपुर से लौट रहा था। मुरादाबाद सहारनपुर रेल लाइन पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। एएसपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।