फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया टैक्स अदा न करने पर कारखाना सील किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने बकाया टैक्स वसूली को लेकर शुक्रवार को अभियान चलाया। इस दौरान पिछले दस साल से टैक्स जमा न करने पर एक कारखाने को सील कर दिया गया। इसके अलावा एक स्कूल, एक एक्सपोर्ट फर्म व एक अन्य कारखानों से 20.47 लाख रुपये टैक्स की वसूली की।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर ने बताया कि नगर निगम की टीम बकाया वसूली को लेकर अभियान चला रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार टीम प्रवर्तन दल के जवानों के साथ कुर्की, अटैचमेंट की कार्रवाई के लिए मोहल्ला कानूनगोयान स्थित पीतल कारोबारी कमाल, जमाल मजहर के कारखाने पहुंची। उन्होंने बताया कि कारोबारी द्वारा पिछले दस साल से नगर निगम को हाउस व वाटर टैक्स नहीं दिया जा रहा था। संबंधित कारखाना पर 7,39,363 रुपये बकाया हो चुका था। टीम के कहने के बावजूद उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया। इस पर टीम ने उनका कारखाना सील कर दिया।
इसके अलावा टीम ने मोहल्ला पीरगैब स्थित अनिकुर रहमान, मतीउर्रहमान की एक्सपोर्ट फर्म पर 842430 रुपये और सलमान मलिक के कारखाने पर 662661 रुपये का टैक्स बकाया था। टीम द्वारा प्रतिष्ठान के सील करने की कार्रवाई शुरू किए जाने की चेतावनी देने पर दोनों ने बकाया टैक्स जमा कर दिया। बकाया वसूली को टीम सिविल लाइन स्थित सेंटपॉल स्कूल भी गई। इस स्कूल पर 718824 रुपये टैक्स बकाया था। स्कूल प्रबंधन की ओर से इसमें 542000 रुपये जमा कर दिए गए तथा शेष रकम शीघ्र जमा करने की बात कही गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा। उन्होंने शहर के लोगों से खुद ही टैक्स जमा करने की अपील की। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक मोहम्मद सुबहान, अभियान विश्नोई, उमेश तोमर, मयंक चौैधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें