फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कंपोजिट स्कूल दांग परिसर के गोदाम के ताले तोड़ टेंपो में भरीं किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कंपोजिट स्कूल दांग परिसर में बने पुस्तक गोदाम के ताले बृहस्पतिवार दोपहर तोड़ दिए गए। साथ ही टेंपो में किताबें भर लीं। शोर मचने पर आरोपी टेंपो छोड़कर फरार हो गए। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर दांग स्कूल परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, लेखा व वित्त अधिकारी कार्यालय, सुगम्य पुस्तकालय, शिक्षक भवन बना हुआ है। यहां पर किताबों का गोदाम भी बना हुआ है। उसमें विद्यार्थी प्रोफाइल, कलांकुर सहित तमाम किताबें भरी हुई हैं। बृहस्पतिवार दोपहर कुछ युवक टेंपो लेकर परिसर में पहुंचे। उन्होंने गोदाम के पीछे सटाकर टेंपो खड़ा कर दिया।
पीछे के गेट का ताला तोड़कर वह गोदाम में प्रवेश कर गए और वहां से किताबें टेंपो में लाद लीं। अवकाश के दिन इस तरह की गतिविधि होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो युवक टेंपो छोड़कर भाग गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और विभाग को दी। विभागीय अधिकारियों ने कुछ शिक्षकों को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र और उर्दू की पाठ्यपुस्तकें भी शामिल
बताया जाता है कि कलांकुर किताब बाल वाटिका की है। स्कूलों में जो आंगनबाड़ी केंद्र बने हैं, उसमें पढ़ाई जाती है। कुछ किताबें उर्दू विषय की हैं। इसके लिए विभाग की ओर से लाखों रुपयों का भुगतान किया जाता है। शिक्षकों के अनुसार विद्यार्थी प्रोफाइल की किताब दो वर्ष पहले बांटी गई थी। इस वर्ष यह किताब आई ही नहीं है। अधिकारियों का दावा है कि दांग स्कूल के जनपद स्तरीय गोदाम में कोई भी किताब नहीं है। इस बार नगर क्षेत्र की किताबों का गोदाम पीटीसी में बनाया था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी ज्यादा संख्या में किताबें वहां कैसे बचीं रह गईं। जबकि सत्र शुरू हुए दो माह से अधिक का समय हो गया है। दांग स्कूल में आंगनबाड़ी भी नहीं है। चर्चा है कि यदि गहराई से जांच हुई तो किताबों की चोरी के पीछे बड़ा मामला सामने आ सकता है।

तीन-चार साल पहले विद्यार्थी प्रोफाइल की किताब आई थी। इसकी छपाई को लेकर जनपद स्तर पर टेंडर की गड़बड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद से यह किताब नहीं आई है।
नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

दांग स्कूल परिसर में हमारे कार्यालय के आसपास कोई किताब नहीं बची हैं। जनपद स्तरीय स्टोर भी खाली हो चुका है। हमने नगर क्षेत्र का स्टोर पीटीसी में बनाया था। मामले की जानकारी मिलने पर चपरासी से पता लगाया तो हमारे दोनों कमरे सुरक्षित थे। वहां न ताला खुला है न टूटा है। अभी मैं शहर से बाहर हूं। शुक्रवार को जाकर पता करवाऊंगा।
विज्ञापन

वेगीश गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी मुरादाबाद नगर क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें