फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लकड़ी कारोबार में बढ़ती जा रहीं बोगस फर्में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। राज्य कर की जांच के दौरान लगातार लकड़ी की बोगस फर्मों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मामले में विभाग के आयुक्त ने अधीनस्थ अधिकारियों से ऑनलाइन जानकारी ली। साथ ही राजस्व को बढ़ाने के लिए प्रवर्तन की रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने एक माह के अंदर पकड़े गए ट्रकों के माध्यम से संदिग्ध फर्मों की जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालकों के पास से बरामद कागजातों से अभी तक 25 बोगस फर्में प्रकाश में आई हैं। राज्य कर अधिकारियों की जांच में बोगस फर्मों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके पहले राज्य कर विभाग ने 128 बोगस फर्मों का खुलासा कर चुकी।
इस मामले मेंं रिपोर्ट के आधार पर लगभग सौ फर्मों का पंजीकरण भी निरस्त कराया गया था। शुक्रवार को राज्य कर के आयुक्त ने ऑनलाइन बैठक कर लकड़ी, लोहा, स्क्रैप सहित अन्य जांचों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान समय में सीतापुर, रामपुर, ठाकुरद्वारा तक गिरोहों के बारे में जानकारी दी। आयुक्त ने राजस्व को बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ गोपनीय रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान अपर आयुक्त ग्रेड- अशोक कुमार सिंह और अपर आयुक्त ग्रेड-2आरए सेठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें