मुरादाबाद। आज से यूपी बोर्ड परीक्षा का महाकुंभ शुरू हो जाएगा। एक समय पर एक साथ सड़कों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ेगी। इससे पहले से अतिक्रमण की शिकार सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी घर से पहले निकले। ताकि वह जाम न फंसे।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 75 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पालियो मेें होगी। मुरादाबाद शहर में कई ऐसे परीक्षा केंद्र हैं, जहां की सड़कों पर अक्सर जाम लगता है। इसकी वजह अतिक्रमण के साथ-साथ स्कूलों का संकरी सड़कों पर होना है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रोें को जाने वाली सड़कों पर आड़े तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। पारकर इंटर काॅलेज को जाने वाली रोड पर इसके चलते अक्सर जाम लगता है। प्रताप इंटर काॅलेज के पास एस कुमार चाैराहा भी जाम का शिकार रहता है। ऐसे ही डिप्टीगंज पर लगने वाले जाम का असर काैशल्या इंटर काॅलेज और बलदेव इंटर काॅलेज तक रहता है। इसके अलावा प्रभादेवी आदर्श कन्या इंटर काॅलेज मंडी चाैक और अब्दुल सलाम मेमोरियल गर्ल्स इंटर काॅलेज असालतपुरा के आसपास हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसी स्थिति में बुधवार से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के दाैरान एक ही समय पर एक साथ परीक्षार्थियों की केंद्रों पर पहुंचेगी। इससे जाम लग सकता है।
00
बोर्ड परीक्षा का समय
- पहली पाली : सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- दूसरी पाली : दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
00
इन स्कूलों को जाने वाले रस्तों पर लगता है जाम
- प्रताप इंटर काॅलेज एस कुमार चाैराहा, काैशल्या इंटर काॅलेज डिप्टीगंज, बलदेव इंटर काॅलेज स्टेट बैंक रोड, अंबिका प्रसाद इंटर काॅलेज नागफनी, एसडीएम इंटर काॅलेज लाइनपार, जीआईसी, आर्य कन्या इंटर काॅलेज बुध बाजार, हिंदू माॅडल काॅलेज इंपीरियल तिराहा, साहू रमेश कन्या इंटर काॅलेज जीएमडी रोड, सरस्वती शिशु मंदिर गुलाबबाड़ी, जीजी हिंदू काॅलेज बुध बाजार, अब्दुल सलाम मेमोरियल गर्ल्स इंटर काॅलेज असालतपुरा, चित्रगुप्त इंटर काॅलेज एकता द्वार, प्रभादेवी आदर्श कन्या इंटर काॅलेज मंडी चाैक, पारकर इंटर काॅलेज आदि।