मुरादाबाद। मंगलवार को मुरादाबाद समेत कई जगह ट्रैक पर मरम्मत के काम कराए गए। सर्दियों में पटरी चटकने के मामलों में इजाफा होने के साथ तेज गति से ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे महकमा खासा संजीदा है। यही वजह है कि ब्लॉक लेकर पटरियों पर काम कराए जा रहे हैं।
मुरादाबाद स्टेशन पर मंगलवार दोपहर सवा एक बजे से लाइन नंबर दो पर खड़ी वैगन की मरम्मत कराने में पौन घंटे का समय लगा। इस दौरान करीब 55 मिनट के लिए एक मालगाड़ी को ट्रैक पर ही खड़ा रखा गया। चंदौसी रूट पर जरगांव स्टेशन पर मंगलवार को लाइन नंबर एक पर ट्राली के साथ मरम्मत के काम कराए गए। यह ब्लॉक दो बजे से ढाई बजे तक काम कराए गए। इसकी वजह से एक मालगाड़ी 30 मिनट तक खड़ी रखी गई। पीताम्बरपुर के पास भी सवा एक बजे से दो बजे तक ट्रैक पर काम कराए गए। यहां ब्लॉक को सवा दो बजे खोला गया। इसके अतिरिक्त काकोरी के पास बिना अनुमति ही ट्रैक पर मरम्मत के काम कराए गए।