फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज की हुंकार, फिल्म पानीपत पर लगे प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर विवाद उठते रहे हैं। ताजा विवाद फिल्म पानीपत में महाराज सूरजमल का चित्रण गलत तरीके से करने को लेकर उठा है। जाट समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। जाटों ने संभल, अमरोहा और देहात क्षेत्र में भी प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक की मांग की है।
विज्ञापन

जिला जाट महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. बीपी लोचब ने बताया कि फिल्म ‘पानीपत’ में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करते हुए भरतपुर के रणबांकुरे महाराजा सूरजमल जैसे महान विभूति का चित्रण गलत तरीके से किया गया है। इससे पूरे जाट समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। जाट समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की दरख्वास्त की है।
फिल्म को लेकर जाट समाज का मानना है कि समाज में वैमनस्य की भावना उत्पन्न न हो, इसलिए पानीपत फिल्म की रिलीज पर रोक लगनी चाहिए। समाज के लोगों ने यह भी मांग रखी कि फिल्म के निर्माताओं को जाट समाज से सार्वजनिक माफी भी मांगनी चाहिए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराने वालों में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार सिंह, महामंत्री तेजवीर सिंह, अनुपेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें