फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 06 Aug 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसानों की समस्याओं, मांगों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है। किसानों ने कांठ नगर में ई-रिक्शाओं और ऑटों से बार-बार लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह के नेतृत्व में कांठ तहसील पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने कांठ नगर में बढ़ती ई-रिक्शाओं व ऑटों से लगने वाले जाम से निजात दिलाने, कांठ नगर के मुख्य तिराहों और चौराहों पर गोल चक्कर बनवाने, नगर से निकलने वाले पानी से किसानों की फसलें खराब होने से बचाए जाने के प्रबंध कराने, जल जीवन मिशन में खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
साथ ही तहसील मुख्यालय पर मृदा परीक्षण केंद्र स्थापित कराने, सीएचसी में आंखें के मरीजों के लिए सुविधाओं का आभाव होने और चश्में बनवाने में एक महीने का समय लगने, पशु चिकित्सालयों में दवाइयों का टोटा होने, मौजा सबदलपुर बाड़ीवाला में चकरोड 206 को कब्जा मुक्त कराने, गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल के लिए दो मोड 18 एवं 27 क्विंटल बैकल्पिक का प्रावधान कराने, गन्ना क्रय केंद्रों के प्लेट फार्म बड़े किए जाने, किसानों को तेंदुओं के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने, महमूदपुर रजवाह में पानी की आपूर्ति कराने, पीडब्लूडी द्वारा गांव हीरापुर से महदूद कलमी तक निर्माणधीन सड़क में खादर क्षेत्र को ध्यान रखते हुए पानी निकासी के लिए निश्चित सीमा पर पुलिया बनवाने, बिजली के गलत बिलों को दुरूस्त कराने, बिजली उपभोक्ताओं को उत्पीड़न बंद कराने और कांठ नगर में कुमार पेट्रोल पंप तिराहे पर पानी की निकासी के लिए नई पुलिया का निर्माण कराने आदि मांगों और समस्याओं के संबंध में एसडीएम की गैरमौजूदगी में तहसीलदार राजकुमार सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों को पूरा कराकर समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया तो वह आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, तहसील संगठन मंत्री भविष्य बिश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद बिश्नोई जॉनी, बजराज सिंह, रामकला सिंह, सलीम अहमद, धर्मपाल सिंह सैनी, सत्यपाल सिंह, नौबत सिंह गुर्जर, महीपाल सिंह, पंकज कुमार, महेश कुमार, रामपाल सिंह आदि भाकियू कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें