फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कृषि कानून के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मूंढापांडे टोल प्लाजा टोल फ्री कराया, जमकर की नारेबाजी

Thu, 01 Jul 2021 03:36 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में कृषि कानून के विरोध में मूंढापांडे टोल प्लाजा पर कई दिनों से धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गुरुवार को उग्र हो गए। उन्होंने टोल प्लाजा पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और टोल फ्री करा दिया।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे भाकियू महानगर अध्यक्ष चौधरी रणबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे धरनास्थल से उठकर टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने अपने हाथों में डंडे लिए हुए थे। उन्होंने टोल पर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी और वहां से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल फ्री करा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर ऐसा किया गया है।

मालूम हो कि दिल्ली में सात महीने से कृषि कानून के विरोध में धरना देने के बावजूद केंद्र सरकार नहीं सुन रही है। वहीं, पुलिस किसानों को समझाने के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें