भारतीय जनता पार्टी का युवा सम्मेलन 20 नवंबर को लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश सहप्रभारी वीरेंद्र खटीक, सांसद सुरेश राणा वक्ता होंगे। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बुलाने के लिए भी भाजपाई प्रयासरत हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो या तीन दिसंबर को होने वाली जनसभा से पहले भाजपा का ये बड़ा आयोजन है। जिले और महानगर के करीब दस हजार युवा कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।
परिवर्तन यात्रा के तहत पीएम नरेंद्र मोदी नया मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें भाजपा नेता कई लाख की भीड़ जुटाने का दावा कर रहे हैं। जनसभा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
इस आयोजन से पहले पार्टी ने युवाओं को सक्रिय भूमिका में लाने के लिए युवा सम्मेलन का आयोजन तय किया है, जिसकी तिथि को लेकर काफी समय से मंथन चल रहा था। बुधवार को प्रदेश स्तर से 20 नवंबर की तिथि तय हो गई।
युवा सम्मेलन के जिला संयोजक गजेंद्र चौधरी और महानगर संयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर टीम सक्रिय हैं। करीब दस हजार युवाओं को एकत्र करने का लक्ष्य है।