फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता को दौड़ा दौड़ाकर पीटा, ब्लाक प्रमुख के पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता को दौड़ा दौड़ा कर पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित कार्यकर्ता का आरोप है कि कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख के पति ने अपने भाई और साथियों के साथ मिलकर उसे पीटा है। पुलिस ने इस मामले में ब्लाक प्रमुख पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थानाक्षेत्र के बसेरा खास गांव निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता और भाजपा जिला कार्यकारिणी में सदस्य हैं। शुक्रवार शाम छह बजे वह अपने घर से मुरादाबाद आ रहे थे। रतनपुर कलां और मनोहरपुर मार्ग पर इनकी बाइक पहुंची थी। इसी दौरान कुंदरकी की ब्लाक प्रमुख के पति डींगरपुर निवासी गुलाम जिलानी, उनके भाई रब्बानी जिलानी, मैनाठेर के हिसामपुर मुंडी मिलक निवासी मुजाहिद और तजम्मुल, मझोला के अल्लापुर मिलक निवासी साहिल प्रधान और कुछ अज्ञात लोग कारों में सवार होकर आ गए। आरोप है कि उन्होंने धक्का मारकर पुष्पेंद्र की बाइक गिरा दी। इसके बाद पुष्पेंद्र को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वह अपनी जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा और गिरा दिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना ली जिसे सोशल मीडियो पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें