फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने दिव्यांग को पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, वीडियो वायरल

Wed, 26 Dec 2018 02:49 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
disability - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन

संभल में दिव्यांग को सरेआम पीटने पर सियासत गरमा गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी के जिलाध्यक्ष से घटना की रिपोर्ट मांगी है। वहीं मामला जब सुर्खियों में छाया तो प्रशासन ने यूटर्न ले लिया। 

विज्ञापन


जिस दिव्यांग को सोमवार को एसडीएम ने जेल भेजा था उसे निजी जमानत पर जेल से रिहा करने का परवाना भेज दिया गया। मुरादाबाद स्थित जेल से दिव्यांग के रिहा होने से पहले ही संभल की पुलिस दिव्यांग के घर पहुंची और उससे उस भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर ली जिसने दिव्यांग को सरेआम पीटा था। दिव्यांग की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चंदौसी के मुहल्ला चुन्नी निवासी दिव्यांग सोमवार को संभल में अपने बहन के यहां आया था। वह यहां पर उप जिलाधिकारी कार्यालय के परिसर में योगी-मोदी सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहा था। 
विज्ञापन


उसी वक्त परिसर में शाहपुर सिरपुर निवासी नेता मुहम्मद मियां ने उस पर डंडा उठा लिया। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर यह मामला सुर्खियों में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें