फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिले भाजपा विधायक रितेश गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जिले में तैनात कुछ अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही शहर में विकास की धीमी गति, सफाई व्यवस्था, खराब सड़कों की शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने मुरादाबाद के विकास प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रितेश गुप्ता बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पर मिलने पहुंचे। जहां भाजपा विधायक ने सीएम के सामने मुरादाबाद की समस्याओं को रखा। विकास प्रोजेक्टों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय की मांग को फिर से दोहराई। जिस पर सीएम ने इस मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। रितेश गुप्ता ने सीएम के सामने जिले के कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली को भी रखा है। कहा कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली से जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था और खराब सड़कों की भी शिकायत की। कहा कि नगर शहर में विकास की रफ्तार सुस्त है। इसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शहर की सड़कों की स्थिति खराब है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर की विकास और समस्याओं पर चर्चा की है। सीएम ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें