फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: चार दिनों में 60 लोगों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस शूटरों को पकड़ने में विफल रही। हालांकि 60 लोगों के पूछताछ के दौरान पुलिस को शूटरों के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही शूटर और साजिश में शामिल लोग पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

संभल जिले के ऐचोड़ा कंबोह अलिया नेकपुर के मूल निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ सोसायटी में रहते थे। 10 अगस्त की शाम तीन शूटरों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में शूटरों की फायरिंग का फुटेज पुलिस को मिल गया था। इस मामले में असमोली के ब्लाक प्रमुख प्रभाकर चौधरी समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। नामजद आरोपितों कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे अपराधी के भाई का नाम भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शक के दायरे में आए 60 से अधिक लोगों से पूछताछ हुई है। इस मामले में शूटरों के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस अभी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। एसओजी और पुलिस की टीमें दिल्ली से लेकर हरियाणा और उत्तराखंड तक की खाक छान रही है।



शक की सुई भाड़े के शूटरों पर घूम रही
पुलिस ने फुटेज के आधार पर कई पुराने अपराधियों से पूछताछ की है। पुलिस का मानना है कि अन्य प्रदेशों से आए भाड़े के शूटरों ने घटना को अंजाम दिया है। शूटरों की फायरिंग को देखकर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे पेशेवर बदमाश थे लेकिन गिरफ्तारी होने पर ही इस मामले में सटीक जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें