फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट से नोटिस मिलने पर जयाप्रदा का आजम पर तंज, बोलीं- खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे

Thu, 26 Sep 2019 10:47 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
जयाप्रदा और आजम खां - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हाईकोर्ट द्वारा सांसद आजम खां की याचिका में भाजपा नेता और पूर्व सांसद जयाप्रदा को नोटिस जारी किए जाने पर जयाप्रदा ने कहा कि वो कोर्ट के फैसले का सम्मान करती हैं। लेकिन आजम खां को ऐसे काम नहीं करने चाहिए, यह बिल्कुल वैसा है जैसे खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।

विज्ञापन


जयाप्रदा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का मैं सम्मान करती हूं, लेकिन मुझे आजम खां ने पार्टी बनाया है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। बार-बार मुझ पर और प्रशासन पर आरोप लगाना सही नहीं है। अगर मैं इतनी ताकतवर होती और प्रशासन निष्पक्ष नहीं होता तो जयाप्रदा लोकसभा चुनाव जीत जाती।

यह पूछने पर कि चुनाव जीतने के लिए उनके नाम का प्रयोग किया जा रहा है तो कहा कि यह वैसा ही है कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे।

उन्होंने कहा कि मैं हार मानने वाली नहीं हूं, जिस तरह महिलाओं का अपमान किया, किसानों का नुकसान किया, उनकी जमीन पर कब्जा किया है। इस पर हमारी लड़ाई जारी है। अगर मुझे मरना भी पड़े तो इस जिले के लिए मैं जान देने के लिए भी तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें