फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्षद ने मारी गोली: 'अजय तोमर नाम है, जेहन में बैठा लेना', रिटायर्ड फौजी के बेटे को आरोपी ने दी थी धमकी

Tue, 11 Mar 2025 01:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

अजय तोमर नाम है, इसे जेहन में बैठा लेना... दिनदहाड़े मयंक गुर्जर को गोली मारते हुए फिल्मी अंदाज में यह डायलॉग भाजपा पार्षद ने बोला। आरोपी पार्षद अजय तोमर ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तभी मयंक की बुआ दौड़ते हुए पहुंच गईं और हिम्मत दिखाते हुए अजय की पिस्टल पकड़ ली। 
विज्ञापन
घायल मयंक और भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में सोमवार दोपहर करीब एक बजे सेवानिवृत्त फौजी के बेटे मयंक गुर्जर को भाजपा पार्षद अजय तोमर ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से मयंक घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो अपने साथी हर्ष के साथ आरोपी पार्षद भाग निकला। 
विज्ञापन


घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पार्षद और उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है। घटना का कारण 26 जनवरी पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। सिविल लाइंस क्षेत्र की हिमगिरी कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी सुभाष गुर्जर का बेटा मयंक गुर्जर सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। 

मयंक ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सिविल लाइंस क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में अपनी बुआ के घर गया था। वह घर के पास स्थित पार्क में खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान वहां मोरा की मिलक वार्ड से भाजपा पार्षद अजय तोमर पहुंच गया। 
विज्ञापन


उसके साथ उसका दोस्त भटावली निवासी हर्ष था। आरोप है कि भाजपा पार्षद ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। मयंक ने विरोध किया तो आरोपियों ने पहले मारपीट की। फिर पार्षद ने पिस्टल निकालकर उसकी बट से हमला कर दिया। उसके बाद गोली मार दी। 
Trending Videos

गोली मयंक की जांघ में लगी। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। मौके पर पहुंचा मयंक की बुआ का बेटा राहुल अन्य लोगों की मदद से उसे को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

 

अजय तोमर और मयंक ने अलग-अलग निकाली थी तिरंगा यात्रा
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मयंक ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को अजय तोमर और उसने अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकाली थी। पार्षद एक साथ तिरंगा यात्रा निकालना चाहता था। इसी सिलसिले में फोन पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। अजय ने मयंक से अभद्रता की थी। मयंक ने बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली थी।

रंजिश में अजय ने मयंक को गोली मारी
इसकी जानकारी मिलने पर अजय ने रिकॉर्डिंग को डिलीट करने के लिए धमकाना शुरू कर दिया था। मयंक ने दोबारा फोन करने पर रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी दे दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में अजय ने मयंक को गोली मारी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मयंक की तहरीर पर पार्षद अजय तोमर, हर्ष के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए और फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से खून के नमूने लिए और फोटोग्राफी भी की। इसके अलावा पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

 

अजय तोमर नाम है, जेहन में बैठा लेना... गोली मारने के बाद आरोपी पार्षद ने दी धमकी
अजय तोमर नाम है, इसे जेहन में बैठा लेना... दिनदहाड़े मयंक गुर्जर को गोली मारते हुए फिल्मी अंदाज में यह डायलॉग भाजपा पार्षद ने बोला। आरोपी पार्षद अजय तोमर ने दूसरी गोली चलाने का प्रयास किया तभी मयंक की बुआ दौड़ते हुए पहुंच गईं और हिम्मत दिखाते हुए अजय की पिस्टल पकड़ ली। गोली की आवाज सुनकर काॅलोनी के अन्य लोग भी आ गए। महिला की हिम्मत देख पार्षद अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला।

 

मूलरूप से बिजनौर निवासी राहुल आशियाना कॉलोनी में दूध की डेयरी चलाता है। राहुल के गांव में ही मयंक की बहन की शादी हुई है। इसके अलावा राहुल और मयंक आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। सोमवार दोपहर मयंक अपने फुफुरे भाई राहुल की डेयरी पर पहुंचा था। बुआ-फूफा से बातचीत के बाद मयंक घर के सामने पार्क में जाकर खड़ा हो गया। पार्क में बच्चे खेल रहे थे। तभी भाजपा पार्षद अजय तोमर अपने साथी के साथ आ गया।

 
विज्ञापन

बुआ ने दिखाई हिम्मत
मयंक की बुआ ने पुलिस को बताया कि अजय ने मयंक को गोली मारी तब वह अपने दरवाजे पर खड़ी थीं। गोली चलते ही वह दौड़कर पार्क में पहुंच गईं और अजय की पिस्टल पकड़ ली। उनकी हिम्मत देख अजय और हर्ष भाग गए। मयंक की बुआ ने बताया कि उन्होंने हाथ में ईंट लेकर पार्षद का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी बाइक से भाग निकले।

यह भी पढ़ें: सुहागरात में खूनी खेल: 11 बजे कमरे में गया, 12 बजे किया दुल्हन का कत्ल, 12:30 बजे दूल्हे ने दी जान; पूरी कहानी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें