जिसकी सूचना पाकर तुरंत थाना पुलिस मौके पर गई। सीओ श्वेताभ भास्कर और कुछ देर बाद एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट भी बुला ली गई। उसने सबूत एकत्र किए। पुलिस ने मौका मुआयना करने के साथ ही गेस्ट हाउस संचालक हत्यारोपी अंकुश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि एक-डेढ़ साल से उसका युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को उसने युवती गेस्ट हाउस में बुलाई।
उसे शक था कि युवती रोशा खुराना किसी और लड़के से बात करने लगी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी विवाद में उसने युवती के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: BJP Leader Murder: लेखपाल की नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे, मुलायम सिंह के खिलाफ लड़ा था चुनाव; गुलफाम की कहानी
गजरौला क्षेत्र में युवती की गेस्ट हाउस संचालक द्वारा गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पुलिस को बताया कि युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। अभी और पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों के आने का इंतजार है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
-अमित कुमार आनंद एसपी अमरोहा।