फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के 13, महानगर अध्यक्ष के 11 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन हुए। प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए चुनाव अधिकारियों के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन कराए। जिलाध्यक्ष के लिए कुल 13 और महानगर अध्यक्ष के लिए 11 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य पद के लिए महानगर से तीन और जिले से सात कार्यकर्ताओं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। किसी भी पद के लिए मतदान नहीं होगा। चुनाव अधिकारियों ने स्थानीय नेताओं से रायशुमारी की है। चुनाव अधिकारी अपनी राय के साथ रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगे। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा नवंबर के अंत में सीधे प्रदेश नेतृत्व की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

बुद्धि विहार फेस टू स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही भारी तादाद में पुलिस तैनात की गई थी। महानगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व की ओर से कुंवर महाराज सिंह को बरेली से चुनाव अधिकारी और मेरठ से गजेंद्र शर्मा को सहायक चुनाव अधिकारी बनाकर भेजा गया था। गजेंद्र शर्मा ने बताया कि महानगर अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 लोगों ने पर्चे लिए थे जिनमें से 11 ने पर्चे दाखिल किए हैं। पर्चा दाखिल करने वालों में गिरीश भंडूला, राहुल शर्मा, हीरा भारती, दिनेश ठाकुर, कमल गुलाटी, मुकेश भारद्वाज, मुन्नालाल कश्यप, राजू कालरा, दीपक गोयल, धर्मेंद्रनाथ मिश्रा और सरदार डिम्पल सिंह अश्क शामिल हैं। चुनाव अधिकारी के मुताबिक दिनेश सिसौदिया ने भी पर्चा लिया था लेकिन उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया है।
जिलाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने बरेली से पूरनलाल लोधी को चुनाव अधिकारी और वरुण गोयल को मेरठ से सहायक चुनाव अधिकारी बनाकर भेजा था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद के लिए जसवीर सिंह, सुरेश सैनी, राकेश चौहान, नवीन चौधरी, डा. सैफाली सिंह, राजपाल चौहान, ब्रजपाल सिंह उर्फ वीर सिंह सैनी, महेंद्र सिंह, रामकिशोर लोधी, आकाश पाल, नरेंद्र आचार्य, नवीन चौधरी उर्फ विकास, शोभित कुमार उर्फ राना समेत 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। प्रांतीय परिषद में सदस्य पद के लिए जिले से जितेंद्र सिंह, बालेचरन वाल्मीकि, रामकिशोर लोधी, चंद्रपाल सैनी, आनंदी प्रसाद प्रजापति, हरज्ञान सिंह वाल्मीकि, राजपाल सिंह आर्य और महानगर से गेत्रपाल सिंह, मनमोहन सैनी और किशनलाल ने पर्चे दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता रामवीर सिंह, हुकुम सिंह समेत भारी तादाद में ँभाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें