फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिलारी का हिस्सा होंगी बनियाखेड़ा ब्लॉक की 40 ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। प्रदेश सरकार की कैबिनेट के एक माह पूर्व बिलारी ब्लॉक के पुनर्गठन की मंजूरी के बाद अब प्रदेश सरकार ने इस ब्लॉक में 93 ग्राम पंचायतें शामिल होने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक ब्लॉक बनियाखेड़ा आंशिक में शामिल रहने वाली 40 ग्राम पंचायतें स्थायी रूप से बिलारी ब्लॉक का हिस्सा बन गई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक बिलारी का मुरादाबाद जनपद और तहसील की सीमा के हिसाब से पुनर्गठन करने की मांग पिछले पांच वर्षों से की जा रही थी। बिलारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर सरकार से मांग की गई कि ब्लॉक बनियाखेड़ा आंशिक की जो ग्राम पंचायतें मुुरादाबाद जनपद में आती हैं, वह सभी ब्लॉक बिलारी में शामिल की जाएं। एक माह पहले योगी कैबिनेट द्वारा इस प्रस्ताव को कानूनी रूप से मंजूरी दे दी गई थी।
शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बिलारी ब्लॉक के पुनर्गठन संबंधी अधिसूचना उत्तर प्रदेश शासन के ग्राम विकास विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार की ओर से अधिसूचना संबंधी आदेश भी सभी संबंधित अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। बीडीओ के मुताबिक इस अधिसूचना में बिलारी ब्लॉक की मुरादाबाद जनपद में आने वाली 53 ग्राम पंचायतें यथावत रहेंगी। इसके अलावा मुरादाबाद जनपद की ब्लॉक बनियाखेड़ा आंशिक क्षेत्र में आने वाली 40 ग्राम पंचायतें भी अब बिलारी ब्लॉक का ही हिस्सा रहेंगी। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जिलाधिकारी ने भी इस अधिसूचना के आधार पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

यह 40 ग्राम पंचायतें स्थायी रूप से हुईं ब्लॉक बिलारी में शामिल
अधिसूचना के मुताबिक 40 ग्राम पंचायतों में बरौली रुस्तमपुर, पालनपुर, विजयपुर, देवरी दिनौरा, अहमदाबाद कसौरा, ऊमरा गोपालपुर, असालतनगर कलीजपुर, पीपली, चिड़िया भवन, अमरपुरकाशी, भिड़वारी, चांदपुर गनेश, उदयपुर नरौली, टांडा अमरपुर, ग्वालखेड़ा, नगलिया शाहपुर, ग्वारऊ, उमरारा, अभनपुर नरौली, नवैनी गद्दी, रामपुर धतरारा, पहाड़पुर, श्यामसिंहपुर भूड़ी, नियामतपुर, सतारन, मोहम्मद हयातपुर, नरायनपुर देवा, जरगांव, सरथल, मोहम्मद इब्राहीमपुर, मोहम्मद सादिकपुर, बेहटा सरथल, नवैनी उदैया, नगला गूजर, जमालपुर, सैफपुर जगना, इब्राहीमपुर मिर्जा, कमालपुर चंदौरा, अलावलपुर में शामिल जटपुरा बागान और खरकपुर बारी तथा फरीदपुर खास में आने वाला मकनपुर गांव शामिल है।
संभल के अलग जिला बनने के बाद से पेंडिंग पड़ा था ब्लाक पुनर्गठन का काम
मुरादाबाद। संभल जिले के गठन के बाद से मुरादाबाद के बिलारी और संभल के बनियाखेड़ा ब्लाक की सीमा को लेकर विवाद चल रहा था। एडीएम (प्रशासन) लक्ष्मीशंकर व डीपीआरओ राजेश कुमार अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है।
वर्ष 2012 में संभल जिले के गठन के बाद से मुरादाबाद के बिलारी ब्लाक की 28 ग्राम पंचायतें बनियाखेड़ा ब्लाक में शामिल हो गई थीं और संभल जिले के बनियाखेड़ा ब्लाक की 38 ग्राम पंचायतों को मुरादाबाद के बिलारी ब्लाक से जोड़ दिया गया था। इस तरह दोनों विकास खंडों की 66 ग्राम पंचायतों से जुड़े लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दो ब्लाक व दो जिलों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे विकास कार्यों को लेकर भी काफी असमंजस की स्थिति रहती थी। समस्या समाधान को लेकर अधिकारी व कर्मचारी भी खासे परेशान रहते थे। बनियाखेड़ा आंशिक की 38 ग्राम पंचायतों के साथ ही संभल जिले की दो और ग्राम पंचायतों फरीदपुर खास आंशिक व अलावलपुर आंशिक को भी बिलारी ब्लाक में शामिल कर लिया है। बिलारी ब्लाक में अब 93 ग्राम पंचायत हो गई हैं।
शासन से बिलारी ब्लाक के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें 93 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके साथ ही जिले की ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें