फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे होटल में बाइक सवार युवकों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे होटल में बाइक सवार तीन युवकों ने तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ही युवक बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

सोमवार की रात दस बजे बाइक सवार तीन युवक चौपला चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे एक होटल में पहुंचे। युवकों ने होटल में कमरा मांगा। होटल मैनेजर ने युवकों के मुंह से शराब की बदबू आने की बात कहते हुए कमरा देने से इनकार कर दिया। जिस पर युवकों की होटल मैनेजर और कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवको ने होटल में तोड़फोड़ कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले आरोपी युवक बाइक छोड़कर फरार हो चुके थे। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली। थाना प्रभारी शरद मलिक ने तोड़फोड़ की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें